हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस व प्रशासन के तमाम अधिकारियों की उपस्थिति में लोहड़ी व मकर संक्रांति स्नान पर्व में लगे फोर्स को ऋषिकुल ऑटोटोरियम में ब्रीफ किया गया।साल के पहले स्नान का विशेष महत्व होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार द्वारा फोर्स को पहले से ही मानसिक व शारीरिक तौर पर तैयार रहते हुए सतर्कता से ड्यूटी करने एवं यातायात व्यवस्था के सुव्यवस्थित प्रबंधन को बनाए रखने हेतु बताया गया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने-अपने जिम्मेदारी का निर्वहन सफलता पूर्वक करना है,यह मेला सभी के सामूहिक प्रयासों से निर्विघ्न संपन्न करना है।जिलाधिकारी ने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने तैनाती स्थलों पर पहुंचना सुनिश्चित करें।उन्होंने शौचालयों में पानी की व्यवस्था सुचारु हो,साफ सफाई व्यवस्था,के साथ ही कोई आवारा पशु स्नान क्षेत्र में तो नहीं घूम रहे,होटल,ढाबो पर रेट लिस्ट चस्पा है एवं अग्निशमन उपकरण व सुरक्षा संबंधित उपकरणों को उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। प्रत्येक जोनल अधिकारी अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।प्रभारी बी.डी.एस.को ब्रीफ़िंग के बाद संपूर्ण मेला क्षेत्र में सर्च अभियान चलाने एवं 24घंटे एंटी सबोटाज करते हुए पूरे मेला क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए समय-समय पर उसकी सम्पूर्ण रिपोर्ट उच्चाधिकारियों व मेला कंट्रोल को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक जोनल अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में भीड़ बढ़ने की दशा में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर जनसंख्यिक दबाव को नियंत्रित करेंगे।प्रत्येक पॉइंट पर नियुक्त पुलिसकर्मी का अपना विशेष महत्व है।थोड़ी सी भी लापरवाही से कोई भी समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारियों का दृढ़ता एवं संयम के साथ निर्वहन करेंगे। मनसा देवी,चंडी देवी में ड्यूटी प्रभारी यह सुनिश्चित करेगे की श्रद्धालुगण कतार में ही आगे बढ़ें,भीड़ का दबाव बढ़ने पर तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी देने के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखेंगे।महिला घाट पर नियुक्त महिला कर्मी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।महिला घाट से श्रद्धालुओं को लगातार बाहर निकलते हुए उनके गंतव्य को भेजा जाए। स्नान के दौरान प्रत्येक कर्मी को सही समय पर अपने ड्यूटी पॉइंट पर आकर मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। स्नान के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं के डूबने की संभावनाएं बनी रहती है। घाटों पर नियुक्त जल पुलिस की टीमें लगातार मौजूद व सतर्क रहें जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात प्लान तैयार है उसका पूर्ण रूप से पालन करवाया जाए।समस्त जोनल/सेक्टर अधिकारी उक्त यातायात योजना का भली भांति अवलोकन कर लें। श्रद्धालुओं के साथ शिष्टतापूर्ण व मधुर व्यवहार किया जाए तथा प्रयास किया जाए कि समस्या का आपसी वार्ता व सौहार्द से निपटारा किया जाए।मेला ड्यूटी में 08पुलिस उपाधीक्षक,12निरीक्षक/थानाध्यक्ष,87उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक/महिला उपनिरीक्षक, 131हेड कांस्टेबल /कांस्टेबल,382हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु,45महिला आरक्षी,03यातायात निरीक्षक ,18यातायात उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक,42हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल यातायात,05कंपनी $01 प्लाटून पीएसी,02टीम बम निरोधक दस्ता,01टीम एटीएस,16कर्मी जल पुलिस/गोताखोर, 16कर्मी अभिसूचना इकाई,07यातायात उप निरीक्षक,37हेड कांस्टेबल/ कांस्टेबल,02फायर टेंडर मय उपकरण इस अवसर पर एसपी देहात सहित पुलिस व प्रशासन के राजपत्रित अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *