सहारनपुर। केन्द्रीय भूजल बोर्ड लखनऊ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे भूगर्भ रिचार्ज के सम्बन्ध में प्रगति की समीक्षा की गई।
स्थानीय एक सभागार में आयोजित बैठक में बताया कि जनपद में भूजल रिचार्ज के सम्बन्ध में शिवालिक द्वारा बनाये गये कच्चा हॉल, स्पूर, एनिकट, वूड चैकडेम, गली प्लग, लघु सिंचाई द्वारा रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं तालाब जीर्णाेद्धार, भूमि संरक्षण द्वारा संबंधी निर्माण व लेवलिंग एवं खेत तालाब का निर्माण कराया जा रहा है तथा लघु सिचाई विभाग द्वारा बनाये जा रहे रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग की डिजाइन एवं ड्राईग की स्वीकृति भूगर्भ जल विभाग से कराने का सुझाव दिया गया।
बैठक में तकनीकी अधिकारी ने जनपद सहारनपुर में भूजल रिचार्ज से सम्बन्धित विभागो द्वारा किये गये लगभग 10000 कार्यो को पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिये गये। जिसमें अन्तर्गत पूर्व में बनाये गये स्ट्रकचर का मरम्मत एवं रखरखाव को भी पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिये गये। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग प्रणय कृष्ण, सहायक अभियन्ता विकास प्राधिकारण, अधिशासी अभियन्ता आवास विकास, क्षेत्रीय वन अधिकारी शिवालिक, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक अभियन्ता जल निगम(ग्रामीण/शहरी) एवं अन्य जनपद के अधिकारियाें ने प्रतिभाग किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *