सहारनपुर। शहर की प्रतिष्ठित संस्था फ्रेंडस मोर्निंग क्लब द्वारा धूमधाम से लोहड़ी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने लोहड़ी के परंपरागत गीतों पर जमकर नृत्य किया।
स्थानीय नवाबगंज चौक पर आयोजित लोहड़ी पर्व की शुरुआत सर्वप्रथम फ्रेंड्स मोर्निंग क्लब के अध्यक्ष एमपी सिंह चावला ने अरदास करके की। उसके बाद सभी संस्थाआंे के प्रतिनिधियों ने विधि-विधान के साथ क्लब के कोषाध्यक्ष सतीश कुक्कड़ के साथ संयुक्त रुप से लोहड़ी का प्रज्जवलन किया। उसके बाद मुरली खन्ना और गोपाल आदि सभी ने मिल कर लोहड़ी के पारंपरिक गीत ‘सुन्दर मुंदरीये’ आदि गीत गाये और ढोल की थाप पर भांगड़ा किया। पूर्व अध्यक्ष राकेश सचदेवा, राजेश गाँधी एवं पूर्व कोषाध्यक्ष हरीश ईश पुजानी, गुरजीत मल्होत्रा ने लोहड़ी का पारम्परिक प्रसाद मूंगफली, रेवड़ी, गज्जक और पॉपकॉर्न के पैकेट सभी को वितरित किये। इस मौके पर मेयर डा.अजय कुमार सिंह, नगर विधायक राजीव गुम्बर, पूर्व मंत्री ने सभी को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के जनरल सेकेट्री अमनप्रीत सिंह, गुरुद्वारा सौ क्वार्टर कमेटी के गुरमीत सिंह, देवेंद्र चडढ़ा, ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मौहमद आलम, मोर्निंग क्लब एवं सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे संजय तनेजा, अरविन्दर चावला, डिम्पी भारती, बॉबी गुम्बर, अजय ठकराल, गौरव, नरेश, राजीव, भागीरथ सेठ, विनय दहुजा, अनिल अरोड़ा, कपिल मल्होत्रा, नरेश तनेजा, ओम प्रकाश कंसल, रोमी आहूजा, गगनदीप, आलोक, अमन तनेजा, मोनू ग्रोवर, कमल मल्होत्रा, बलबीर छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *