निष्ठा के साथ दायित्व का निर्वहन करें कर्मचारी: राजेंद्र त्यागी
सहारनपुर। ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने 64वें स्थापना दिवस पर संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
स्थानीय विकास भवन के जिला विकास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एसोसिएशन के जिला मंत्री राजेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि सभी कर्मचारी सरकारी दायित्वों का ईमानदारी से निवर्हन करें। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी 1962 को एसोसिएशन का गठन हुआ था। शासन द्वारा और जब से अब तक हम यहां पर ग्राम्य विकास विभाग को आगे बढ़ाने का हम लोग कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। एसोसिएशन के सदस्य आदित्य त्यागी ने कहा कि कर्मचारियों को उनका अधिकार संगठन के बल पर मिल रहा है। हम बहुत सारी कुर्बानियों व लड़ाईयों के बल पर आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। हम सभी को सही समय पर वेतन भत्ते मिल रहे हैं और विभाग द्वारा सभी सुविधाएं प्राप्त हो रही है। युवा कर्मचारियों की कार्यशैली को देखते हुए सरकार ने पदोन्नति का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। अकेले कोई भी लड़ाई नहीं जीती जा सकती। हम सबको कर्मचारियों के हितों के लिए कदम से कदम मिलाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करना है। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि हमें कर्मचारियों के हित में कदम उठाना है। यदि हम सब एकजुट होंगे, तो आगे चलकर सभी मांगों को सरकार स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था को भी तत्काल बहाल करें, ताकि हम आगे बढ़ सकें और हम को सम्मानजनक वेतन भत्ते और सम्मानजनक सुविधाएं प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर राकेश कुमार, नाजिम खां, अमित कुमार, अश्वनी कुमार, सीमा तिवारी, अभिषेक सिंह, प्रिंस सहगल, अभिषेक डोभाल, प्रिंस, विवेक रावत आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *