सहारनपुर। डिवाइन एंजेल कॉन्वेंट स्कूल में नववर्ष के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया।
स्थानीय बेरीबाग मंे गुरुजी ग्रुप ऑफ एजुकेशन की इकाई डिवाइन एंजेल कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुबंर ने फीता काटकर किया। नगर विधायक राजीव गुम्बर, सीनियर सिटिज़न्स वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक केएल अरोड़ा, महामण्डलेश्वर अनिल कोदंड महाराज व प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसाइटी के संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र चैहान ने विद्यालय द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार प्रदान करने भी सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। प्रबंध समिति की ओर से मदन लाल अरोड़ा, सतीश चंद जायसवाल, हुकुम चंद जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, मोनिका हांडा, शालू हांडा ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
