मुजफ्फरनगर/हापुड़। जनपद हापुड़ जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 12 से प्रत्याशी खालिद राणा के समर्थन में पूरे क्षेत्र में जबरदस्त माहौल बन चुका है।हर गांव,हर गली और हर वर्ग से उन्हें ऐतिहासिक समर्थन मिल रहा है।वार्डवासी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ खालिद राणा को चुनावी मैदान में उतार चुके हैं।खालिद राणा इन दिनों डोर-टू-डोर जनसंपर्क के तहत लगातार गांव-गांव तूफानी दौरे कर रहे हैं।उनके जनसंपर्क अभियान से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है वहीं विरोधियों में बेचैनी साफ नजर आ रही है।लोगों का कहना है कि खालिद राणा ऐसे नेता हैं जो बिना भेदभाव,बिना डर और बिना समझौते के क्षेत्र की समस्याओं और आवाज को मजबूती से उठाने का माद्दा रखते हैं।जनसंपर्क के दौरान मिल रहा अपार स्नेह और विश्वास यह साफ संकेत दे रहा है कि वार्ड नंबर 12 में बदलाव तय है।युवाओं,बुजुर्गों,महिलाओं और किसानों का खुला समर्थन खालिद राणा को मिल रहा है।जनता का स्पष्ट कहना है कि अब क्षेत्र को जमीनी, ईमानदार और संघर्षशील नेतृत्व चाहिए और यह नेतृत्व खालिद राणा ही प्रदान कर सकते हैं।वार्ड वासियों ने संकल्प लिया है कि इस बार भारी मतों से जीत दर्ज कराकर खालिद राणा को जिला पंचायत में भेजा जाएगा ताकि क्षेत्र के विकास को नई दिशा और नई रफ्तार मिल सके। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *