सहारनपुर। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल कुराश प्रतियोगिता का आज विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शको का मनमोह लिया।
डाॅ.भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल कुराश प्रतियोगिता के समापन समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप्र के संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा एसके. सुमन ने मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जसवंत सैनी का बालवृक्ष, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.अरविन्द पाठक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय हर्षदेव स्वामी ने पूर्व मंत्री संजय गर्ग का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने खिलाड़ियों को मैडल देकर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेल खेलने और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। समापन कार्यक्रम में जेबीएस हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राजस्थानी संस्कृति और कला को समेटे हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। श्री दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपने नृत्य के माध्यम से सभी को उत्तराखंड की मिट्टी की खुशबू से सराबोर कर दिया। पंजाबी लोक नृत्य की प्रस्तुति से गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल होने आये खिलाड़ी, उनके प्रशिक्षक व आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *