डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर
कस्बा खतौली के वार्ड-4 सद्दीकनगर में मतदाता सूची सुधार (SIR) कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने पर बीएलओ और सुपरवाइजर टीम को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह पूर्व सभासद डा० अथर के आवास पर आयोजित हुआ जहां क्षेत्रीय लोगों ने चुनाव विभाग के इस महत्वपूर्ण कार्य में टीम द्वारा दिखाई गई मेहनत और जिम्मेदारी की सराहना की।एसआइआर अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने,मृतक व्यक्तियों के नाम हटाने,त्रुटियों को दुरुस्त करने और घर-घर जाकर सत्यापन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं की गईं।बीएलओ टीम ने कई दिनों तक पैदल भ्रमण कर प्रत्येक पात्र मतदाता की जानकारी का सत्यापन किया।एसआइआर फॉर्म भरवाने और बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन फीडिंग में डा० अथर जमाल व उनकी टीम का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।सम्मानित होने वालों में बीएलओ उपेंद्र कुमार,जमाल अहमद,मंजू,शारिक,गणेश पाल और सुपरवाइजर नईमु शामिल रहे।सभी को फूल मालाएं और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।स्थानीय लोगों ने कहा कि टीम के इस प्रयास से वार्ड की मतदाता सूची अधिक सटीक व पारदर्शी बनी है जो आगामी चुनावों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर मुज़म्मिल राव,नौशाद राणा,नासिर मिर्ज़ा,नईम खान,नौशाद सिद्दीकी,तनवीर जमाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *