डा०एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर
थाना शाहपुर पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांव-गांव एवं थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मोहित पुत्र ओम सिंह निवासी ग्राम कुटवी थाना शाहपुर ने एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति पुलिस की पोशाक और टोपी पहनकर उसकी माता व भाई से 3000 रुपये ठगकर फरार हो गया।इस संबंध में थाना शाहपुर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को आरोपी की तलाश में लगाया गया तथा पुलिस टीम ने सोमवार को गांव गांव में जाकर फर्जी पुलिस कर्मी बनकर ठगी करने वाले शातिर अभियुक्त मनोज कुमार उर्फ गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम धनौरा थाना दोघट जिला बागपत को पुलिस की वर्दी एक नाजायज चाकू,एक मोटरसाइकिल के साथ ग्राम बझधाडा की ओर जने वाले रास्ते पर जंगल में लिंक मार्ग से गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के कब्जे से 2000 रुपये नकद,अभियुक्त का आधार कार्ड,पुलिस की वर्दी,पुलिस बेल्ट (खाकी),पुलिस के लाल रंग के जूते,एक नाजायज चाकू,मोटरसाइकिल UP 12 BR 5543 बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में जनपद बागपत,मुरादाबाद अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिओम सिंह,कांस्टेबल धीरज कुमार,कांस्टेबल सोनू कुमार शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *