डा० एम ए तोमर
मुज़फ्फरनगर। कृषि विभाग द्वारा संचालित ‘द मिलियन फार्मर्स स्कूल’ (किसान पाठशाला) रबी 2025-26 के आठवें संस्करण के तहत उप कृषि निदेशक कार्यालय के सभा कक्ष में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में सहायक निदेशक मत्स्य अनीता ने मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला जबकि पशुधन विभाग से डा० संदीप सिंह ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-बी) मीतू ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया।उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने चना,मटर,मसूर तथा सरसों की खेती से संबंधित तकनीकी जानकारियाँ और इन फसलों के पोषक तत्वों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।प्राकृतिक खेती के अंतर्गत बीजामृत, जीवामृत तथा घनजीवामृत तैयार करने की प्रक्रिया का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।बीज उपचार,मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु इन जैविक मिश्रणों के उपयोग पर विशेष बल दिया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कृषकों तक योजनाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *