डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को मात्र तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है।मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष द्वारा 30 नवंबर 2025 को थाना बुढ़ाना पर तहरीर दी गई जिसमें आरोप लगाया गया कि 29 नवंबर की शाम वकार पुत्र इस्तकार उर्फ वादो निवासी चंधेड़ी रोड ने वादी की नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ व गलत हरकत की।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी वकार को खतौली तिराहे के पास से तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी का नाम वकार पुत्र इस्तकार उर्फ वादो, निवासी गली नं. 02 चंधेड़ी रोड कस्बा व थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चौधरी,कांस्टेबल सचिन कुमार,कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *