डाo एम ए तोमर
सुजड़ू क्षेत्र में समाजवादी पार्टी नेता फ़ैसल राणा लगातार एसआइआर (शुद्ध मतदाता सूची,सही पहचान,सही वोट) अभियान को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं। विदित होगी ऐसा यार अभियान के शुरू होने से ही सपा नेताफ़ैसल राणा लगातार सक्रिय रहते हुए स्वयं मतदाताओं को फार्म भरवाने में सहायता कर रहे हैं तथा जिन मतदाताओं के फार्म अधूरे हैं उन्हें पूरा कराने के लिए बीएलओ के साथ मौजूद रहकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।मतदाता सूची में नाम जोड़ने,संशोधन कराने और गलतियों को ठीक कराने के कार्य में फ़ैसल राणा की सक्रियता एवं निरंतर उपस्थिति से स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।वह हर आयु वर्ग के मतदाताओं को जागरूक करते हुए यह संदेश दे रहे हैं कि हर सही वोट सुरक्षित हो,यही हमारा लक्ष्य है।स्थानीय लोगों ने फ़ैसल राणा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से कई लोगों को समय पर फार्म भरने में सहायता मिली है और मतदाता सूची में सुधार का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *