सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने दो शातिर चोरो को दबोचकर चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी बरामद कर उनका चालान काटकर जेल भेज दिया।
थाना फतेहपुर प्रभारी विनय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत् 28 नवम्बर को वादी इखलाख पुत्र जोहर निवासी नन्हेडा पाण्डोली थाना नागल की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ वादी की जेब से 30,000 रुपये चोरी करके ले जाने के सम्बन्ध मंे थाना फहेतपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विस रोड से दो शातिर चोरों बाबर पुत्र मुन्तियाज निवासी ग्रीन पार्क कालोनी थाना गंगनहर रूडकी जिला हरिद्वार व फरमान पुत्र मेहरबान निवासी मोहल्ला गुलाब नगर थाना गंगनहर रूडकी जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया तथा आरोपियों के कब्जे से चोरी की 28,300 रुपये की नगदी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
