हरिद्वार। उत्तराखंड जलसंस्थान गंगा शाखा मे सीवर योजनाओ में कार्यरत संविदा कर्मचारियो का संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले आयोजित धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।कर्मचारियो का कहना है कि लम्बित समस्याओे के समाधान के लिए संस्थान के अधिकारियो से कई दौर की वार्ता के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ रहा है। धरना स्थल पर कर्मचारियों की सभा की अध्यक्षता करते हुए संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि अक्टूबर 2024 से अक्टूबर 2026 तक के मंहगाई भत्ते का एक साथ पूरा भुगतान,2025 और 2026 में 6राष्ट्रीय पर्वाे पर अवकाश पर कार्य के बदले वेतन भुगतान तथा तीन कर्मचारियो के वेतन से अवैधानिक तरीके से फरवरी माह में की गयी 14000की कटौती का पूर्ण भुगतान होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।संगठन महामंत्री इमरत सिंह ने कहा कि 18एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मे कार्यरत कर्मचारी राजेश कुमार की 58 वर्ष आयु पूरी होने पर उनके ईपीएफ व ईएसआई विभाग में जमा करनी बन्द कर दी गई।लेकिन कर्मचारी के वेतन से कटौती लगातार की जा रही है।उन्होंने कहा कि कर्मचारी की रोकी गई सविधाए सुचारु की जाएं।धरना देने वालों में संगठन मंत्री जयपाल सिंह,बसंत कुमार,मन्नो देवी,रश्मी देवी,सुमन देवी,रामकुमार,सुरेन्द्र कुमार,दीपक प्रधान,शुभम शर्मा,ललित कुमार,संजीव,आदित्य, रोबिन,आदेश,विरेंद्र पाल,देवेन्द्र,मुकेश,नरेंद्र कुमार,धर्मपाल सिंह,रविन्द्र,सन्नी,प्रमोद कुमार,राजूबिट्टू ,आशीष कुमार,रवि कुमार,अंकित विकास सैनी,अतुल कुमार योगेंद्र नाथ आदि कर्मचारी शामिल रहे।
