कुंभ मेला से पहले राष्ट्रीय राजमार्गों की परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
हरिद्वार।सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ.पंकज कुमार पाण्डेय ने आगामी कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत सड़कों एवं पुलों के निर्माण एवं रखरखाव से जुड़े कार्यों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को हरिद्वार में संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की।उन्होंने बैठक में कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही अनेक सड़कों एवं निर्माणाधीन पुलों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।सचिव ने सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को सड़कों एवं पुलों से जुड़े कार्यों को हर हाल में निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए कही कि कार्यों में गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाय।सीसीआर सभागार में आयोजित बैठक में सचिव लोनिवि डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने कुंभ मेला-2027 के लिए महत्वपूर्ण सड़कों एवं पुलों के निर्माण,अनुरक्षण तथा सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के अभियान की समीक्षा की। सचिव लोनिवि ने कहा कि कुंभ मेला हरिद्वार की पहचान और प्रतिष्ठा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है।इसके दृष्टिगत हरिद्वार तक आने वाले प्रमुख मार्गों के साथ ही हरिद्वार एवं रुड़की नगर की आंतरिक सड़कों तथा पुलों को सुदृढ़, सुव्यवस्थित और आवागमन के लिए सुगम बनाया जाना आवश्यक है।उन्होंने सड़कों के निर्माण एवं रखरखाव से जुड़ी सभी कार्यदायी संस्थाओं को दिन-रात कार्य करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों पर निर्माण सामग्री,श्रमिक एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाए,ताकि संसाधनों के अभाव में कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करना सभी संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है। कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।सचिव ने सभी संबंधित एजेंसियों को कार्यों की समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने हरिद्वार बाईपास,दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के हरिद्वार स्पर तथा एनएच-74 के हरिद्वार-नगीना सेक्शन में चल रहे कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने को कहा।उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित प्रमुख चौराहों के सुधार कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने हरिद्वार एवं रुड़की नगर की आंतरिक सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।बैठक में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,नगर आयुक्त नंदन कुमार,अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती,मुख्य अभियंता लोनिवि दयानंद,एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी,सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी,नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल,उप मेलाधिकारी कुंभ आकाश जोशी,उप मेलाधिकारी कुंभ मंजीत सिंह,अधीक्षण अभियंता लोनिवि डी.पी.सिंह,अधीक्षण अभियंता टेक्निकल सेल मनोज भट्ट,एनएचएआई के पीडी नजीबाबाद संकेश शर्मा,अधिशासी अभियंता लोनिवि योगेश कुमार,अधिशासी अभियंता पीआईयू प्रवीण कुश, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश तोमर,प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा) श्रीमती मीनाक्षी मित्तल,अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद कुमार जोशी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के उपरांत सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ.पंकज कुमार पाण्डेय ने कुंभ क्षेत्र में विभिन्न निर्माणाधीन सड़कों एवं पुलों का स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने एडमिन रोड के निर्माण कार्य तथा चंडी चौक सर्विस लेन के चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।सचिव लोनिवि ने नारसन बॉर्डर से लंढौरा,लक्सर,सोनाली पुल होते हुए रुड़की तक सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों का भी निरीक्षण किया।उन्होंने मार्गों के अनुरक्षण एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता के साथ- साथ सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखने को कहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *