देहरादून। शिवालिक विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा 25सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।इस वर्ष का आयोजन इंपावरिगं फार्मासिस्ट फॉर हैल्थेयर फयूचर विषय तथा स्वस्थ्य भारत कम्बैटिंग एन्टीमाइका्रेबियल रेसीस्टंस(एएमआर)उप विषय पर केंद्रित रहा।कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं,रोगी सुरक्षा,जनस्वास्थ्य तथा रोगाणुरोधी प्रतिरोध से निपटने में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित के साथ हुआ,जिसमें अजय कुमार ,अध्यक्ष,प्रो.डॉ.संजीव कुमार भल्ला कुलपति,प्रो.डॉ.स्यानतन मुखोपाध्याय,प्राचार्य डॉ.सुरमधुर पन्त, डीन एकेडमिक्स,डॉ.ऋतु सनवाल,डीन स्टूडैंट वेलफेयर, डॉ.अमित सेमवाल,विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्यों ने सहभागिता की।पारंपरिक दीप प्रज्जवलन के साथ फार्मेसी व्यवसाय के महत्व,सामाजिक उत्तरदायित्व तथा जनस्वास्थ्य के प्रति फार्मासिस्टों की भूमिका को समर्पित कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ हुआ।उद्घाटन सत्र के पश्चात प्रो.डॉ.स्यानतन मुखोपाध्याय, प्राचार्य द्वारा स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों,शिक्षकों एव ं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विश्व फार्मासिस्ट दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।कुलपति ने अपने सम्बोधन में रोगी देखभाल,फार्मास्यूटिकल शिक्षा,अनुसंधान,सामुदायिक स्वारूथ्य तथा औषधियों के जिम्मेदार उपयोग में फार्मासिस्टों की भूमिका को रेखांकित किया।उन्होंने विद्यार्थियों को व्यावसायिक दक्षता,नैतिक मुल्यों एवं जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्वता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में बी.फार्मा प्रथम वर्ष कि विद्यार्थियों के लिए विषेष व्हाइट कोट समारोह आयोजित किया गया।यह समारोह विद्यार्थियों के फार्मेसी व्यवसाय में औपचारिक प्रवेश तथा व्यावसायिक नैतिकता एवं रोगी कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्वता का प्रतीक रहा। इसके पश्चात फार्मास्स्टि शपथ का आयोजन किया गया।जिसमें नवोदित फार्मासिस्टों ने फार्मेसी व्यावसाय की गरिमा बनाए रखने तथा जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ समाज की सेवा करने का संकल्प लिया।समुदाय सेवा एवं जनस्वास्थ्य की दिशा में भगवान बुद्व चैरिटेबल ब्लड सेंटर,देहरादून के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।इसके साथ ही अर्बन हेल्थ एडं वेलनेस सेंटर के सहयोग से स्वास्थ्य जॉच शिविर भी आयोजित किया गया,जिसमें स्वास्थ्य जॉच के साथ-साथ निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता प्रदान की गई।विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक,रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया।इनमें फार्मा क्विज,लीफलेट मेंकिग प्रतियोगिता,पोस्टर मेंकिग,रंगोली, नुक्कड नाटक प्रमुख रहे।इन गतिविधियों के माध्यम ये विद्यार्थियों को अपने फार्मास्यूटिकल ज्ञान,रचनात्मक टीमवर्क एवं संचार कौशल को प्रदर्षित करने के साथ साथ स्वास्थ्य एवं रोगाणुरोधी प्रतिरोध के प्रति जागरूकता फैलाने का अवसर मिला।फार्मा क्विज में विधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फार्मास्यूटिकल साइंसेज एवं समकालीन स्वास्थ्य संबधी विषयों पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।लीफलेट मेंकिग एंव पोस्टर मेंकिगं प्रतियोगिता विद्यार्थियों ने रचनात्मक माध्यमों से महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संदेश प्रस्तुत किए।रंगोली प्रमियोगिता में फॉर्मेसी एंव स्वास्थ्य संबधी विषयों पर विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा देखने को मिली।जबकि नुक्कड नाटक के माध्यम से प्रभावी एंव मनोरंजक तरीके से महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य संदेश प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शिवालिक विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में आयोजित यह कार्यक्रम फार्मासिस्टों के योगदान को सम्मानित करने,भावी फार्मासिस्टों में व्यावसायिक मूल्यो को मजबूत करने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में फार्मेसी की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढाने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।
