डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। स्वामी विवेकानंद कन्या इंटर कॉलेज, जट मुझेडा में गुरुवार को संस्था जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एवं ग्रामीण समाज विकास केंद्र द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम बाल विवाह रोकथाम के लिए भारत सरकार और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित अभियान का हिस्सा है।कार्यक्रम का शुभारंभ बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रीना पवार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया।समाजसेवी विकास पंवार ने छात्राओं को बाल विवाह के नुकसान और इससे जुड़े सामाजिक प्रयासों के बारे में बताया।संस्था के प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने बाल विवाह अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए कहा कि यदि कहीं भी बाल विवाह होता दिखाई दे तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें।विद्यालय की छात्राओं ने बाल विवाह पर नुक्कड़ नाटक और अन्य जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनकी अतिथियों ने सराहना की।सभी प्रतिभागी छात्राओं को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य सविता जी और संस्था द्वारा आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गौरव मालिक ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम,जिला प्रोबेशन विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम उपस्थित रही। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *