सहारनपुर। “अभियन्ता दिवस” पर एकता सदन, क्षेत्रीय संघ भवन, डिप्लोमा इंजीनियर संघ, लोक निर्माण विभाग, देहरादून चैक पर जनपद सहारनपुर के सभी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सेवानिवृत्त सदस्यों, विभिन्न घटक संघों के पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों द्वारा भाग लिया गया।
इस कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि के रूप में इत्र सतीश कुमार गर्ग द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। इ. सचिन पंवार, जनपद अध्यक्ष, उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अध्यक्षता में संघर्ष की महान गाथा से जुड़े इस दिन पर प्रदेश के प्रत्येक जनपद की भांति जनपद सहारनपुर में भी रक्तदान का कार्यक्रम प्रारम्भ कर “अभियन्ता दिवस” मनाया गया। रक्तदान के कार्यक्रम में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। रक्तदान-महादान के उद्घोष के साथ वरिष्ठ साथियों द्वारा महासंघ की गौरवमयी गाथा व रक्तदान की महत्ता को विस्तार से बताया गया।
रक्तदान कार्यक्रम में सहयोग कर रही डॉक्टर की टीम द्वारा अवगत कराया गया कि एक स्वस्थ व्यक्ति 18 से 60 वर्ष की आयु तक प्रत्येक 03 माह के अन्तराल पर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है जो परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से केवल मनुष्य ही कर सकता है। हमारे सदस्यों द्वारा स्वेच्छा से 50 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष विभिन्न घटक संघों के सदस्यों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लेने के कारण कुल 68 यूनिट रक्तदान 02रू00 बजे तक पूर्ण कर लिया गया। सभा का संचालन इं० विकास बारी, जनपद सचिव द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में इंव मीनाक्ष श्रीवास्तव मण्डल अध्यक्ष, मण्डल सहारनपुर, इं संजीव कुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग, मण्डल सहारनपुर, इ नीरज सागर, इं सन्दीप गौड़, इं राजवीर सिंह, इ जबर सिंह, इ आनंद कुमार, इं आलोक नायक, इं संजीव गुप्ता, इं० सोहित कुमार, इंरवि कुमार, इं देवेंद्र कुमार, इंव गौरव त्यागी आदि अभियंतागण द्वारा अपने विचार रखे गये।
