सहारनपुर। ओ.बी.सी. वर्ग विभाग सहारनपुर उत्तर प्रदेश द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को जिलाधिकारी सहारनपुर द्वारा एक ज्ञापन प्रेषित किया गया है जिसमें जनगणना 2027 फार्म में ओबीसी वर्ग का कालम जोड़ने और पहले से ही मौजूद जातियों का ड्रॉप डाउन सूची प्रगणक के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मौके पर पिछडा वर्ग विभाग उत्तर प्रदेश के सलाहकार सदस्य अशोक सैनी ने कहा है जनगणना 2027 फार्म में ओ.बी.सी. वर्ग का कालम छोड़ देना तथा साथ ही पहले से मौजूद जातियों की एक ड्रॉप डाउन सूची देने की वजाय सरकार ने जनगणना में जाति की जानकारी दर्ज करने के लिए ओपन इंडेंड प्रसन का तरीका चुना है जिसकी वजह से हर जाति को सैकड़ो हजारों जातियां में बांट देगा। इसका नुकसान सीधे तौर पर पिछडे और अन्य वंचित वर्गों को होगा क्योंकि उनकी सही आबादी उनकी शैक्षणिक,राजनीतिक, सामाजिक, और आर्थिक स्थिति का आकलन करने में सही आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पाएंगे जिसकी वजह से ओ.बी.सी. वर्ग के लोगों को आबादी के सही अनुपात में आरक्षण, संस्थानों में नौकरी, संसाधनों में हिस्सेदारी देने से महत्वपूर्ण नीतियों से वंचित रखा जाएगा। इस मौके पर मौजूद ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी एवं प्रदेश महासचिव वीर सेन योगी ने भी कहां है भाजपा सरकार ओबीसी की जातिगत जनगणना में खामियां करके उनके हक और अधिकारों को कम करना चाहती है जो कांग्रेस के कार्यकर्ता कभी होने नहीं देंगे यहां पर उपस्थित हो कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम एवं ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय चैधरी व पूर्व पार्षद चंद्रजीत निक्कू जी व प्रदेश सचिव प्रवीण चैधरी व पूर्व प्रदेश सचिव सत्यम संयम भू रयान सैनीव अरविंद पालीवाल ने भी अपने विचारों को रखा। इस मौके पर ओबीसी वर्ग के काफी संख्या में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे प्रदर्शन में उपस्थित गुलशेर आलम, एड. सतीश कश्यप, अनुज शर्मा,सतपाल बर्मन, रवि कुमार, रणवीर चैधरी, नसीब खान,अतर सिंह सैनी सुरेंद्र सिंह सैनी,चरण सिंह सैनी, शहनाज बेगम, रमा देवी, लाखन कश्यप,दीपक सैनी , जगपाल चैधरी, एड. विक्की, विशाल, अभिषेक सैनी अर्जुन आदि काफी संख्या में कांग्रेस पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *