सहारनपुर। हर वर्ग समाज एकता फाउंडेशन की ओर से रविवार को जिला अस्पताल में सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने अस्पताल के आईसीयू एवं प्रसव वार्ड में भर्ती करीब 150 मरीजों को फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकीन अल्वी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. विनोद, प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार कोरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मौ. आजाद एवं जिलाध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकीन अल्वी ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य किसी एक वर्ग या समाज तक सीमित नहीं है। संस्था सभी वर्गों एवं धर्मों के लोगों को एकजुट कर मानवता की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जरूरतमंद लोगों की सहायता और समाजसेवा के कार्य भविष्य में भी लगातार जारी रखे जाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष मौ. आजाद ने बताया कि संस्था पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों से निरंतर सेवा कार्य कर रही है। संस्था की ओर से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने, बच्चों को गोद लेकर निःशुल्क शिक्षा दिलाने, जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग करने, जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करने तथा असहाय लोगों की सहायता सहित विभिन्न सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समाजसेवा का उद्देश्य केवल सहायता पहुंचाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के बीच अपनत्व और विश्वास की भावना पैदा करना भी है। संस्था इसी भावना के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा कार्य कर रही है। अस्पताल प्रशासन ने फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। कार्यक्रम में मौ. आजाद, गुफरान मलिक, इजहार, हैदर अली, महफूज आलम, वेदपाल, स्वराज, शोएब, रईस समीम सहित फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *