देहरादून। शिवालिक यूनिवर्सिटी (पूर्व में शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग),देहरादून के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय के पूर्व एनसीसी कैडेट अंकित राणा भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में चयनितहुए हैं।उन्होंने प्रतिष्ठित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीयसेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया है। अंकित राणा ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति,अनुशासन,कठिन परिश्रम एवं राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण के बल पर यहमहत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है।एनसीसी कैडेट से भारतीय सेना के अधिकारी बनने तक की उनकीप्रेरणादायक यात्रा युवाओं एवं कैडेट्स के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति,प्रबंधन,निदेशक,प्राध्यापकगण,एनसीसी इकाई तथासमस्त छात्र-छात्राओं ने अंकित राणा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंकित राणा भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं का निर्वहन करते हुए राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा देश का नाम रोशन करेंगे। शिवालिक यूनिवर्सिटी(पूर्व में शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग),देहरादून परिवार अंकित राणा के उज्ज्वल,सफल एवं गौरवशाली सैन्य जीवन की मंगलकामना करता है तथा उनकी इस उपलब्धि पर स्वयं को गौरवान्वितमहसूस करता है।
