सहारनपुर। थाना गागलहेडी पुलिस द्वारा चोरी मोटरसाइकिल व अवैध चाकू सहित एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी के निर्देशन में वाहनचोरी, लूट आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व वांछित चोर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गागलहेड़ी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में 4 सितम्बर को मुखबिर की सूचना पर थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त गोपी पुत्र रघुराज निवासी ग्राम माजरी थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर को हरियाबांश फलाई ओवर के पास भगवानपुर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध चाकू बरामद हुआ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *