मुंबई(शिब्ली रामपुरी) प्रॉफिट फ़ॉर ऑल मुहिम के तहत मस्जिद कार्यक्रम के अंतर्गत मुंबई की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में विभिन्न धर्मो के लोग पहुंचे और वहां पर उन्होंने मस्जिद के बारे में इस्लामिक तौर तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी हासिल की.कुछ सवाल उनके मन में थे जो उन्होंने वहां पर किए जिनके जवाब मस्जिद कमेटी से जुड़े लोगों की ओर से विस्तारपूर्वक दिए गए.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपौत्र तुषार गांधी समेत विभिन्न धर्मों से जुड़े लोग जामा मस्जिद पहुंचे जिसमें बड़ी संख्या महिलाओं की भी रही. मस्जिद पहुंचने पर इन लोगों का स्वागत किया गया और फिर इन्होंने पूरी मस्जिद देखने के दौरान जो भी सवाल उनके मन में थे उन सवालों के मस्जिद कमेटी से जुड़े लोगों की ओर से जवाब दिए गए और धार्मिक तौर तरीके क्या हैं वह भी इनको बताए गए और किन बातों को लेकर मस्जिद के बारे में गैर मुस्लिम भाइयों में गलतफहमियां पैदा होती हैं उसके बारे में भी बताया गया.
मस्जिद पहुंचे विभिन्न धर्मों से जुड़े लोगों ने इस मुहिम की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए इस मुहिम को एक काबिले तारीफ़ मुहिम बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम विभिन्न धर्मो के लोगों के बीच आपसी भाईचारे को और ज्यादा मजबूत करते हैं क्योंकि ऐसे कार्यक्रमों से मुसलमानों के बारे में इस्लाम के बारे में या जो मुसलमानों के धार्मिक स्थल हैं उनके बारे में जो भी गलतफहमी पैदा होती है वह पूरी तरह से दूर हो जाती है.इस दौरान जामा मस्जिद से जुड़े लोगों के अलावा प्रसिद्ध समाजसेवी आमिर इदरीसी.सईद खान. शाकिर शेख आदि भी मौजूद रहे
क़ाबिले ग़ौर हो कि कई साल से मुंबई में प्रॉफ़िट फ़ॉर ऑल मुहिम के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. जिसमें एक विशेष कार्यक्रम मस्जिद परिचय भी होता है. जिसमें मस्जिद में विभिन्न धर्मों से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जाता है और वहां पर उनको मस्जिद के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाती है जो उनके जो सवाल होते हैं उन सवालों का जवाब भी दिया जाता है.
