स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2 लाख से अधिक शिवभक्तों का किया निशुल्क इलाज
हरिद्वार।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित,सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।सभी विभागों,सुरक्षा एजेंसियों एवं संबंधित संस्थाओं ने पूरी निष्ठा,समर्पण और आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।लगभग 4करोड़ 50लाख से अधिक कांवड़िए पवित्र गंगाजल लेकर सकुशल अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।जिलाधिकारी ने कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जोनल मजिस्ट्रेट,सेक्टर मजिस्ट्रेट,जिलास्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिन-रात पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।जिलाधिकारी ने कहा कि एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा कांवड़ मेले के दौरान की गई व्यवस्थाओं की विशेष सराहना की।उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ट्रैफिक एवं यातायात व्यवस्था,कानून-व्यवस्था,रूट डायवर्जन,भीड़ प्रबंधन तथा कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित किया गया।विशाल संख्या में कांवड़ यात्रियों के आवागमन के बावजूद यातायात को सुचारू बनाए रखने तथा विभिन्न मार्गों पर प्रभावी रूट डायवर्जन लागू करने में पुलिस द्वारा बेहतर समन्वय एवं तत्परता का परिचय दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने कठिन परिस्थितियों में भी पूरी सजगता,धैर्य एवं संवेदनशीलता के साथ कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। जल पुलिस के जवानों ने गंगा की तेज धारा एवं कठिन परिस्थितियों में भी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया,जिससे जल क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रही।उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के.सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान 2लाख से अधिक शिवभक्तों का निशुल्क इलाज किया गया। उन्होंने मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं,आवश्यक सूचनाओं एवं यातायात तथा सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी को आमजन एवं कांवड़ यात्रियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मीडिया ने सकारात्मक सहयोग एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में योगदान दिया। जिलाधिकारी ने पर्यावरण मित्रों एवं सफाई कर्मियों की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन के बावजूद स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में पर्यावरण मित्रों ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने स्वयंसेवी संगठनों ,धार्मिक संस्थाओं, साधु- संतों एवं सामाजिक संस्थाओं का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि इन सभी संस्थाओं ने सेवा,सहयोग एवं समर्पण की भावना से कांवड़ यात्रियों के लिए जल,भोजन,चिकित्सा, विश्राम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। साधु-संतों एवं धार्मिक संस्थाओं के मार्गदर्शन और सहयोग से यात्रा के दौरान श्रद्धा एवं सेवा की भावना और अधिक मजबूत हुई।उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे विशाल आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल प्रशासन का आयोजन नहीं,बल्कि प्रशासन,पुलिस,जनप्रतिनिधियों,स्वयंसेवी संस्थाओं,धार्मिक संस्थाओं, व्यापारियों,मीडिया और आम जनता के सामूहिक सहयोग एवं समन्वय का परिणाम है।सभी के सहयोग से इस विशाल धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा सका। जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी शिव भक्तों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांवड़ियों ने प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा को व्यवस्थित बनाने में सहयोग किया।उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जनता,प्रशासन,पुलिस, सुरक्षा बलों,विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों,मीडिया,पर्यावरण मित्रों, स्वयंसेवी एवं धार्मिक संस्थाओं,साधु-संतों तथा व्यापारिक संगठनों के सामूहिक प्रयास ने कांवड़ यात्रा-2026 को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सभी का यह सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *