हरिद्वार। कांवड़ यात्रा सकुशल एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने हरकीपौड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर तथा हरकीपौड़ी से पवित्र गंगा जल लेकर दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान दक्षेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।महत्वपूर्ण कांवड़ यात्रा सकुशल, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी ने सभी शिव भक्तों, व्यवस्थाओं में लगे अधिकारी,सुरक्षा बलों,जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता का किया आभार व्यक्त करते हुए कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में जोनल मजिस्ट्रेट,सेक्टर मजिस्ट्रेट,जिला स्तरीय अधिकारियों एवं पुलिस बल,मीडिया बंधु,पर्यावरण मित्रों,स्वयंसेवी संगठनों,धार्मिक संस्थाओं,साधु-संतों एवं व्यापारियों के सहयोग की जिलाधिकारी ने की सराहना
