सहारनपुर। कामधेनू उद्योग नगर एसोसिएशन द्वारा कांवड़ यात्रियों की सेवा एवं सुविधा के लिए आयोजित कांवड़ शिविर का भव्य उद्घाटन मंडलायुक्त श्री रूपेश कुमार जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने कांवड़ यात्रियों की सेवा को पुण्य एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए शिविर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने किया। इस अवसर पर पपं के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सेवा की भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा जी महामंत्री आतिश गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरभान भतीजा कोषाध्यक्ष गुलशन कावत्र ने संयुक्त रूप से कहा कांवड़ यात्रियों की सेवा करना समाज के प्रत्येक वर्ग का दायित्व है और कामधेनू उद्योग नगर एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय है।
पूर्व पार्षद मानसिंह जैन सहित संगठन के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त रूपेश कुमार जी एवं आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में शरद गर्ग, अक्षय साहनी, सोनू सचदेवा, प्रवीण ठकराल, सुशील सडाना, प्रदीप गोयल, के.आर. सिंघल, प्रमोद सडाना एवं प्रेम कावत्रा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए जलपान, विश्राम एवं आवश्यक सेवा-सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा निरंतर जारी रहेगी और शिविर में आने वाले प्रत्येक कांवड़ यात्री का श्रद्धा एवं सम्मान के साथ स्वागत किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *