सहारनपुर। कुश्ती खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल मे सब जूनियर बालक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता दिनांक 21 से 23 अगस्त, 2026 तक कौशाम्बी में आयोजित की जायेगी। प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता हेतु सहारनपुर मण्डल की टीम हेतु मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोट्र्स स्टेडियम, सहारनपुर पर आयोजित किया गया।
कीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि फ्री-स्टाईल वर्ग में 48 किग्रा. मे अनुज कुमार (सहारनपुर), 51 किग्रा.में अक्षित हून (मुजफ्फरनगर), 55 किग्रा.मे वंश कुमार(मुजफ्फरनगर), 60 किग्रा.में प्रिन्स (मुजफ्फरनगर), 65 किग्रा.में आरव(मुजफ्फरनगर), 71 किग्रा. में चैधरी अजीत सिंह (मुजफ्फरनगर), में राजेश कुमार(सहारनपुर) का चयन किया गया।मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार के द्वारा लिया गया। इस अवसर पर सयुंक्त शिक्षा निदेशक के प्रतिनिधि प्रवीन चैधरी, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
