सहारनपुर। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर को थाना मिर्जापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 155 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।
एसएसपी के निर्देशन मे नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा”” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर अभियुक्त इकबाल उर्फ भूरा पुत्र लतीफ निवासी ग्राम फेतहुपुर नौआबाद उर्फ भूरीवाला (नागलमाफी) थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को ग्राम नागलमाफी मे वन विभाग तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 155 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की है।
