काठगोदाम। सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल काटगोदाम में शिक्षक अभिभावक संघ, स्कूल प्रबंधन कमेटी,अभिभावकगण,विभिन्न कक्षाओ के छा़त्र-छात्राऐं तथा स्कूल के समस्त कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजन किया गया।उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यशाला में खण्ड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह,जिला प्रोविजन विभाग से अधिकारी श्रीमती प्रलवी तिवारी,बाल कल्याण समिति मेंबर चाइल्ड हेल्पलाइन जिला कॉडिनेटर श्रीमती किरन पंत एवं परिवहन विभाग से आरआई व अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।कार्यशाला का शुआरम्भ दीप प्रज्वलन व सरस्वती बंदना से हुआ। कार्यशाला में आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार द्वारा अभिभावको व छात्रों को बाल संरक्षण आयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री रजवार ने उपस्थित अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि अपने पाल्य के शैक्षणिक व सामाजिक विकास में विद्यालय के साथ विस्तृत विचार विर्मश कर अपने पाल्य को सकारात्मक दिशा में आगे बढाने का प्रयास करें। योगेश रजवार ने बच्चो एव अविभावको से वार्ता करते हुए कहा प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता,प्रभावी कानून व्यवस्था और विभिन्न अभियानों के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है।खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह द्वारा कार्यशाला में उपस्थित छात्र छात्राओं को चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी।कार्यक्रम में पलवी तिवारी चाइल्ड कॉडिनेटर किरन पंत, बिना राना ने भी बच्चों को जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षिका श्रीमती ललिता साह एवं नीतू काराकोटी ने किया।इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल फादर राजेश स्कूल मैनेजर फादर डेरिक पीटीआई कार्यक्रम सयोजक पीटीआई इंद्र कार्की सहित स्कूल टीचर्स अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
