हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कांवड़ मेला-2026 के दौरान निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान जारी है।सहायक आयुक्त (खाद्य)/अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार महिमानंद जोशी के नेतृत्व में रविवार को बैरागी कैंप क्षेत्र एवं ऋषिकुल से प्रेमनगर आश्रम कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।उपयुक्त खाद्य विश्लेषणशाला उत्तराखण्ड बीरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में संचालित मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से मिठाई,तेल,डेयरी उत्पाद,पेय पदार्थ,पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर सहित तैयार भोजन एवं विभिन्न खाद्य पदार्थों के 79नमूनों की मौके पर जांच की गई। इनमें से 09नमूने अधोमानक पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों से जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा एवं योगेंद्र पांडे के नेतृत्व में बैरागी कैंप क्षेत्र में 22खाद्य प्रतिष्ठानों तथा ऋषिकुल से प्रेमनगर आश्रम तक कांवड़ पटरी मार्ग पर लगभग 31खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण के दौरान दुग्ध प्रदत्त के 02 नमूने,मसालो के 02नमूने तथा खाद्य तेल का 01नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजा गया।दूसरे अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा रुड़की के नहर कांवड़ पटरी पर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों के 30निरीक्षण किये गए तथा खाद्य प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट,खाद्य पंजीकरण संख्या को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।बिना लेबल की 06सॉस की बोतले पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।उन्होंने प्रतिष्ठानों को रेट लिस्ट प्रदर्शित करने,खाद्य पंजीकरण/अनुज्ञप्ति प्रदर्शित रखने तथा स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।प्रयोगशाला जांच हेतु मिठाई के दो,गुलाबजामुन के दो तथा खाद्य तेल का एक नमूना एकत्र कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने चंडी देवी मंदिर से गैण्डीखाता तथा रघुनाथ मॉल से टोल प्लाजा बहादराबाद तक स्थित अस्थायी एवं स्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 26खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई,4 खाद्य नमूने प्रयोगशाला परीक्षण हेतु लिए गए तथा लेबलिंग एवं पैकेजिंग नियमों के उल्लंघन पर 3 विनिर्माण इकाइयों को नोटिस जारी किए गए।
