हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर में शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब या किन्ही कारणों से चोट लगने पर तत्काल उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आर.के.सिंह के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है।कांवड़ यात्रा के चौथे दिन विभिन्न कैंपों में 15010 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया गया है।अब तक कांवड़ यात्रा 34076शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान पहली बार 4 मेडिकल मोबाइल यूनिट शामिल की गई है जिनके माध्यम से शिवभक्तों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।उन्होंने कहा की चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें 24घंटे सेवा के लिए तत्पर हैं।कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।सभी स्वास्थ्य शिविरों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों,चिकित्सा उपकरणों,एम्बुलेंस एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आर.के.सिंह ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें,समय-समय पर विश्राम करें तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर निकटतम स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार अवश्य प्राप्त करें।
