सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक गिरफ्तार, कब्जे से लाखों रूपये के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किये गये।
जानकारी के अनुसार 31 जुलाई 2026 को वादिया श्रीमति सुनिता देवी पत्नी स्व. उग्र नारायण झा निवासी भूतेश्वर मन्दिर रोड न्यू राम कालोनी थाना मण्डी सहारनपुर की तहरीर बाबत अपने बेटे द्वारा घर से ही पीली धातु व सफेद धातु चोरी करने के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली मण्डी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
एसएसपी द्वारा छिनैती की घटना का तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त महिला से छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त अंकुश झां पुत्र स्व. उग्रनारायण झां निवासी-भूतेश्वर मन्दिर, न्यू राम लोक कालोनी, निकट अब्दुल्ला शेर पीर, थाना मण्डी सहारनपुर को वादिया का घर न्यू राम कालोनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से छिनैती में गई पीली धातु व सफेद धातु बरामद हुई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *