सहारनपुर। सपा की आयोजित मासिक बैठक में समस्त फ्रंटल संगठनों की समीक्षा कर संगठन मजबूती के साथ 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता प्राप्ति के लिए मजबूती के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।
अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में जिला अध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद ने समस्त फ्रंटल संगठनों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर संगठन को अधिक से अधिक मजबूत बनाएं और 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहराने का काम करें।
उन्होंने कहा भाजपा देश प्रदेश में धार्मिकता को आधार बनाकर समाज को बांटने का काम कर रही है जिसके लिए हमें प्रति व्यक्ति को जागरूक करना होगा और संगठन को मजबूत करने का काम करना होगा।
पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर प्रदेश सचिव मजहरी राणा ने कहा कि वोट की चोट के माध्यम से हमें चुनाव में भाजपा को सत्ता से अलग करना होगा तभी प्रदेश में आपसी भाईचारा मजबूत होगा और विकास को नई गति मिलेगी उन्होंने कहा कि सभी लोग चुनाव की तैयारी में लग जाए।
पूर्व मंत्री विनोद तेजियन पूर्व मंत्री लियाकत अली ने कहा की पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर कर भाजपा जैसी पार्टी को सत्ता से दूर किया जाए।
वरिष्ठ सपा नेता चैधरी साजिद चैधरी अब्दुल गफूर ब्लॉक प्रमुख चैधरी ताहिर हसन ने कहा कि सभी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर मजबूती के साथ लोगों को जोड़ने का काम करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जा सके और अधिक से अधिक वोट पार्टी को मिल सके ताकि उत्तर प्रदेश में सुशासन की सरकार का गठन हो सकेद्य
बैठक को प्रदेश सचिव रूही अंजुम प्रदेशउपाध्यक्ष पिछड़ा पर प्रकोष्ठ विजेश शर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य चैधरी नक्षत्र पाल कार्यालय प्रभारी प्रवक्ता फैसल सलमानी संदीप सैनी राजकुमार घटाडा रमेश पवार काशिफ अल्वी मुस्तकीम राणा फैयाज मलिक राव मासूम महेंद्र राकेश महजबी खान रामाशीष यादव नवाब यादव नागेंद्र राणा अच्छन यादव आदि ने संबोधित किया।
हसीन कुरैशी इमरान मलिक मनोज पांचाल नावेद राणा रवि कंबोज अब्दुल रज़्ज़ाक़ शाहिद मंसूरी आस मोहम्मद रफत खान नदीम कुरैशी मोहम्मद शारिक प्रमोद बागी राजकुमार बिरला सबरी राजदा मोहम्मद आफताब वीरेंद्र यादव सतीश कुमार अमित कुमार राशिद अली सलीम प्रधान जिंदा हसन मोहम्मद लुकमान मोहम्मद मुकर्रम विजेंद्र विश्वकर्मा वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।
