सहारनपुर। श्री शिव गोरक्ष जाहरवीर सेवा समिति ने सोशल मीडिया पर गोगा म्हाड़ी स्थित स्वच्छ कुंड को लेकर कथित रूप से भ्रामक, अपमानजनक एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
समिति का कहना है कि गोगा म्हाड़ी स्थल पर नगर निगम द्वारा स्वच्छ कुंड का निर्माण कराया गया है। पहले यहां जोहड़ और गंदगी का अंबार रहता था, जबकि अब इसे एक स्वच्छ एवं रमणीय स्थल के रूप में विकसित किया गया है। समिति के अनुसार स्वच्छ कुंड बनने के बाद यहां सभी समुदायों के लोग, महिलाएं और बच्चे पहुंचकर स्थल का आनंद ले रहे हैं तथा इससे पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।समिति का आरोप है कि कुछ लोग इस विकास कार्य को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित कर समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। समिति ने ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। समिति ने अपने ज्ञापन में अनिल प्रताप सैनी निवासी न्यू शारदा नगर तथा ओमप्रकाश सैनी निवासी प्रताप नगर का भी उल्लेख किया है और आरोप लगाया है कि इनकी ओर से आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की गई है।, पंकज उपाध्याय ने एक दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि वह हमारी स्थल के सामने ही मदरसा है वहां पर इस बार मेला भरने की बात कर रहे हैं उन्होंने कहा है कि वह सौहार्द को खराब करना चाहते हैं फोन सलगातार प्रयास में लगे है।
इस दौरान, संस्थापक पंकज उपाध्याय दीपक कुमार संत कुमार, विनोद कुमार कश्यप,शुभम शर्मा रवि उपाध्याय गौरव ,विशाल,महेश राजरवाल, पवन सैनी पुनर राम आदि लोग मौजूद रहे।
