Exif_JPEG_420

सहारनपुर। भगवान जगन्नाथ की 22वीं भव्य रथयात्रा ने शुक्रवार को पूरे सहारनपुर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया- ष्जय जगन्नाथष् के गगनभेदी जयघोष, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर रथयात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा का सुसज्जित रथ भगत सिंह चैक, मोरगंज से आवास विकास स्थित हरि मंदिर की ओर रवाना हुआ-पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े-इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा, पूर्व विधायक नरेश सैनी, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व मेयर संजीव वालिया, राहुल लखनपाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्रसाद की व्यापक व्यवस्था की गई-आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम अध्यक्ष भरत कर्णवाल, रथ सारथी संजय कर्णवाल, भानु कर्णवाल, विनीत कर्णवाल, बॉबी कर्णवाल, अन्नू कर्णवाल, ललित पोपली, रेशु जायसवाल, रम्मी धवन, महेंद्र सिंह और जुगेश कुमार सहित पूरी आयोजन समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का यह भव्य आयोजन शहरवासियों के लिए लंबे समय तक यादगार रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *