समाज और राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का आधार हैं व्यापारी-डा.विशाल गर्ग
हरिद्वार। दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल का धूमधाम से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।समारोह को संबोधित करते हुए डा.विशाल गर्ग ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए डा.विशाल गर्ग ने व्यापारी केवल व्यापार नहीं करता,बल्कि समाज और राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का आधार होता है।व्यापारियों के परिश्रम से रोजगार के अवसर उत्पन्न होते हैं,विकास की गति तेज होती है और समाज की समृद्धि सुनिश्चित होती है।इसलिए व्यापार मंडल की जिम्मेदारी केवल व्यापारिक समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है,बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाना भी उसका महत्वपूर्ण दायित्व है।उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के सम्मान,सुरक्षा और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रहा है।हमारा प्रयास रहेगा कि प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो,ताकि प्रत्येक व्यापारी स्वयं को सुरक्षित,सम्मानित और सशक्त महसूस करे।विशाल गर्ग ने कहा कि एकजुट व्यापार मंडल ही व्यापारियों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से शासन और प्रशासन तक पहुंचा सकता है।इस दौरान लक्सर विधायक मौ.शहजाद,विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि,लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार,एसडीएम लक्सर अनिल कुमार शुक्ला,सीओ देवेंद्र सिंह नेगी,प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट,प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री योगेश भारद्वाज,शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा,शहर महामंत्री विमल सक्सेना और तहसील महामंत्री आदेश मारवाड़ी,स्वामी रूपेंद्र प्रकाश सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *