हरिद्वार। भारत में अमेरिका बाजार फ्री ट्रेड समझौता रद्द करने की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के पदाधिकारियो ने तहसीलदार कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष इरफान अली भट्टी ने कहा कि भारत में अमेरिका बाजार फ्री ट्रेड समझौते को तत्काल रद्द किया जाए।यह समझौता किसान, खेत मजदूर,पशुपालकों,छोटे व्यापारियों,भारतीय कृषि,लघु उद्योगों की आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा है।उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों को ठोस पहल करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि उपनगरी ज्वालापुर में रेलवे अंडरपास में बरसाती पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।समस्या का तत्काल समाधान किया जाए ।जूर्स कंट्री स्कूल के पास से शराब के ठेके को हटाया जाए।किसानों को बिजली बिलों में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए।समझौता रद्द नहीं किए जाने पर यूनियन धरना प्रदर्शन और आंदोलन करेगी।ज्ञापन सौंपने वालों में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना शुक्ला पंकज मलिक,महावीर गुर्जर,यशपाल ठाकुर,नवीश छाबड़ा,नितिन आर्य,अमजद अंसारी,डा.शमशाद ,गफ्फार अंसारी,इरफान अली,पुनीत चौहान,तैयब अली,आशिक अंसारी,सहराज गौड़,सोनी कुमार ,एजाज अली भट्टी शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *