हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुव्यवस्थित,सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के सभी विभागों द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।कांवड़ मेले से संबंधित निर्माण,मरम्मत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के कार्य तेजी से धरातल पर किए जा रहे हैं।जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मेले से संबंधित सभी कार्य एवं व्यवस्थाएं 25जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़ मेले की तैयारियों के अंतर्गत जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी लगातार संचालित किया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कांवड़ मेला क्षेत्र एवं रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में भागीरथी होटल से सीसीआर तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कांवड़ मार्ग पर किए गए 35से अधिक अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। संबंधित व्यक्तियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।अभियान के दौरान नगर निगम एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भी मौजूद रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *