हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा,सुशासन एवं समर्पण तथा जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के तहत बहादराबाद विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया।सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, देशराज कर्णवाल,डॉ.जयपाल सिंह चौहान एवं प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा,ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आशा नेगी,भाजपा नेता तेलूराम,ज्येष्ठ उप प्रमुख उधमसिंह,कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान सेवा पखवाड़े कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर 850क्षेत्रवासियों ने शिविर में सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।सेवा पखवाड़ा शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज 18समस्याओं में से 10का मौके पर ही निस्तारण किया गया।शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार के 5वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा सुशासन के माध्यम से पारदर्शिता स्थापित करना है।उन्होंने कहा कि धामी सरकार के कुशल नेतृत्व में इन पांच वर्षों में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की गई हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री डॉ.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी के के पंत,खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधान,जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
