सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक वाहन चोर गिरफ्तार, जिसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद की गयी।
जानकारी के अनुसार गत 30 जून 2026 को वादी कोशर अली पुत्र मौ0 इलियास निवासी मौहल्ला आनन्द नगर थाना कुतुबशेर, सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की होन्डा एक्टिवा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना कुतुबशेर पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
एसएसपी के निर्देशन में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम व वांछ्ति अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में आज थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 वांछित शातिर चोर असद खान पुत्र राशिद खान निवासी मौ0 पठानपुरा, अफगानान मस्जिद वाली गली, थाना सदर बाजार सहारनपुर को दबनी कब्रिस्तान के बराबर से जा रहे खड़ंजे पर तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की होन्डा एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *