हरिद्वार। पर्यटन विभाग की दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों का 27सदस्यों का दल बद्रीनाथ धाम एवं 33सदस्यों का दल जागेश्वर की निःशुल्क यात्रा पर रवाना हुआ। बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर रवाना हुए दल में 15महिलाएं एवं 12पुरूष तथा जागेश्वर धाम गए दल में 23महिलाएं व 12पुरूष शामिल हैं।जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने हरी झंडी दिखाकर वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा पर रवाना किया और सुरक्षित व सुखमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि बद्रीनाथ धाम एवं जागेश्वर धाम की चार दिवसीय यात्रा के लिए पर्यटन विभाग द्वारा भोजन,आवास व गाईड की व्यवस्था गढ़वाल मण्डल विकास निगम एवं बस की व्यवस्था उत्तराखण्ड परिवहन निगम के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी है।जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा 60वर्ष की आयु पूरी कर चुके जनपद के वरिष्ठ नागरिकों को बद्रीनाथ धाम,रीठा-मीठा साहिब(नानकमता साहिब),ताड़केष्वर (पौड़ी),कालीमठ (रूद्रप्रयाग),जागेश्वर (अल्मोड़ा),गैराड गोलू(बागेश्वर),बैजनाथ (बागेश्वर),गंगोलीहाट(पिथौरागढ़), ताड़केश्वर (पौड़ी), महासू देवता हनोल (देहरादून),कालिंका (पौड़ी गढ़वाल),ज्वाल्पा (पौड़ी गढ़वाल),कलियर शरीफ (हरिद्वार) की निःशुल्क यात्रा करायी जा रही है।यात्रा पर जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क यात्रा के अन्तर्गत परिवहन,भोजन, व आवास की व्यवस्था प्रदान की जाती है।
