दिनांक: 13 अक्टूबर, मंगलवार

🟢सहारनपुर आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार एवं आमजन, किसान और मजदूरों के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने तथा वाहन संबंधी कार्यों में कथित शोषण के विरोध में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा द्वारा आरटीओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

🟢संगठन का आरोप है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर मोटी रिश्वत ली जा रही है तथा कार्यालय के बाहर बैठे कथित दलालों के माध्यम से अतिरिक्त धनराशि लेकर लाइसेंस बनवाए जा रहे हैं। इसके अलावा वाहनों के ट्रांसफर एवं वाहन अपने नाम कराने के कार्यों में भी रिश्वत मांगे जाने की शिकायतें संगठन के संज्ञान में आई हैं।

🟢भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के पास आरटीओ कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी उपलब्ध हैं।

🟢जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष रूबी त्यागी के नेतृत्व में आरटीओ कार्यालय का घेराव कर आरटीओ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

🟢संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि आरटीओ कार्यालय द्वारा इन शिकायतों का उचित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की ओर से आरटीओ कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

मीडिया प्रभारी
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *