हरिद्वार । जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज 88शिकायतों में से 45 समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव,पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता ओ.पी सिंह ने हरिलोक कॉलोनी फेस 1 ज्वालापुर में आवासीय भवनों में व्यवसायिक गतिविधिया एवं कॉलोनी के सुरक्षा दीवार तोड़कर बाहरी व्यक्तियों के वाहनों का निर्बाध आवागमन हो रहा है,जिस कारण कॉलोनवासियों को सुरक्षा को लेकर खतरा हो रहा है,इस समस्या को जल्द निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई गयी है,उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता बरते जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है,अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करे।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।जिसमें एल 1 पर 267 शिकायतें तथा एल 2 पर 89 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आर.के.सिंह,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,जीएम डीआईसी उत्तम कुमार तिवारी,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया,परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *