हरिद्वार। लोकतंत्र बचाओ वोट बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन की बैठक नेहरू युवा केंद्र में आयोजित की गई।बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।इस दौरान नेहरू युवा केंद्र से गांधी पार्क तक जनचेतना रैली भी निकली गई।बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा।लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा है।उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाओ वोट बचाओ को लेकर सजग रहना है।सत्ता में बैठी सरकार मनमानी कर रही है।एसआईआर प्रक्रिया पर पूरे देश भर में सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विकास चौधरी एवं पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी ने कहा कि संगठित होकर ही अपनी आवाज को बुलंद किया जा सकता है।भाजपा जनता के हितों में फैसला नहीं ले रही है।किसान मजदूर हताशा निराशा का सामना कर रहे हैं।महंगाई लगातार बढ़ रही है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी एवं यशवंत सैनी ने कहा कि पढ़े लिखे नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं।मंहगाई आसमान छू रही है।रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा के लिए लोग जूझ रहे हैं।ग्रहणीयों के लिए रसोई चलाना भी मुश्किल हो रहा है।व्यापारी मंदी की मार झेल रहे हैं।उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन पर भी सवाल उठ रहे हैं।सत्ता पाने के लिए भाजपा हथकंडे अपना रही है।राज्य में विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा हैै।कुंभ विकास कार्यों के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।निश्चित रूप से चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।सपा नेता मशकूर कुरैशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में इंडिया गठबंधन बेहतर प्रदर्शन करने जा रहा है।इस दौरान सतपाल शास्त्री,प्रियव्रत, मोहनसिंह राणा,कैलाश प्रधान ,राजवीर सिंह,मारकंडे,सोम त्यागी,मनोज सैनी,राजीव चौधरी,मेहरबान खान,गुलशेर अंसारी, शाहनवाज एडवोकेट,रविंद्र दीवान,बीएस तेज़ियान समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
