हरिद्वार। पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से शिवालिक नगर में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण व सेवा समिति ने स्थानीय होटल में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएनबी बैंक के मंडल प्रमुख रंजन प्रकाश उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर व पीएनबी के मुख्य प्रबंधक अनिल चौहान तथा अतिथि के रूप में शासकीय अधिवक्ता कुशलपाल सिंह चौहान ने सहभागिता की।समारोह में समिति के संरक्षक मंडल कुंवर पाल सिंह चौहान,विजय कुमार गोयल व अनिल कुमार समेत वरिष्ठ नागरिक और अतिथिगण उपस्थित रहे।समिति के अध्यक्ष ब्रज प्रकाश गुप्ता तथा अन्य वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं।उनके अनुभव,संघर्ष और जीवन की सीख आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक हैं।वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित न रहकर उनके जीवन के प्रत्येक चरण में किया जाना चाहिए,ताकि वे सम्मान और गरिमा के साथ जीवन व्यतीत कर सकें।समिति के सचिव न ललिता सिंह रावत ने कार्यक्रम का संचालन किया।इस अवसर पर राम कुमार गुप्ता,सुरेश कुमार चौहान,हरकेश सिंह चौहान,उपेंद्र कुमार शर्मा,नागेन्द्र कुमार चौहान,हरपाल शर्मा,अनिल कुमार रस्तोगी,बालेश कुमार गुप्ता,सेवा राम कपिल व टी.के. वर्मा आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *