हरिद्वार। जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि पंचायतीराज विभाग उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार की ग्राम पंचायतों में 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायतों में विशेष बैठकें का आयोजन किया जाएगा।ग्राम सभा में जन योजना अभियान 2026-27 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2027-28 की ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के लिए स्थानीय आवश्यकताओं, समस्याओं एवं ग्रामीणों की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी।ग्राम सभा में स्वास्थ्य,पोषण,शिक्षा,कृषि,पेयजल एवं स्वच्छता,महिला एवं बाल विकास,सामाजिक सुरक्षा,कौशल विकास एवं रोजगार सहित विभिन्न विषयों को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल करने पर चर्चा होगी।साथ ही पंचायत उन्नति सूचकांक के आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जाएगी।इसके अलावा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान,नशा मुक्त भारत अभियान,स्वच्छता एवं जल संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ग्राम पंचायतों में बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक संकल्प एवं बाल विवाह निषेध शपथ भी दिलाई जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष ग्राम सभाओं में आवश्यक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *