देहरादून। शिवालिक विश्वविद्यालय के कैम्पस में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक डॉ़.सुरमधुर पन्त,फॉर्मेसी के प्रिंसपल डॉ. स्यानतन मुखोपाध्याय,डीन स्टूडैन्ट वेलफेयर प्रो.डॉ.ऋतु सनवाल,परीक्षा नियं़त्रक प्रों.ड़ॉ. उमेश चदं्र गुप्ता,डीन रिसर्च प्रो.डॉ.संतोष कुमार जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर सरस्वती वंदना व गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति दी।इस अवसर पर डीन एकेडमिक डॉ़.सुरमधुर पन्त ने सभी नवांगतुक छात्र-छात्राओं,शिक्षकगणों और कर्मचारियों का स्वागत किया।उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि छात्र जीवन में ऐसे अवसर अपनी प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त माध्यम होता है। और यह भी कहा कि छात्रों को अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।हर विधार्थी को अपने अन्दर एक जूनुन को हमेशा बरकरार रखना चाहिए,तभी वह अपने लक्ष्य को पाने में सक्षम होगा।डीन स्टूडैन्ट वेलफेयर प्रो.डॉ.ऋतु सनवाल ने छात्रों को विश्वविद्यालय के कल्चर के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया और यह भी समझाया कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करते हुए पढाई के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ-चढकर प्रतिभाग करना चाहिए।इसी क्रम में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों ने विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कल्चर को प्रदर्शित करते हुऐ ग्रुप डांस,सोलो डांस,फोक डांस से सभी नवांतुक छात्रों को मंत्र मुग्ध कर वाहवाही लुटी।इसी के साथ छात्रों ने रैम्प वाक्,सोलो सिंगिंग,लघु नाट्य,बीट बॉक्सिंग के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी सर्वोत्तम प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में वैभव मैठानी को मिस्टर फ्रेशर एंव शिवानी भटट् को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया।इसके साथ ही बी.एस.सी.एग्रीकल्चर के सक्षम पंवार को मिस्टर हैडसम व कम्प्यूटर साइंस से वर्तिका को मिस गौरजियस का खिताब मिला और स्टार ऑफ द इंविनिंग कनिश दीप रहे।इस मौके पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष के अलावा शिक्षकगण,कर्मचारीगण और छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *