हरिद्वार। राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।दूसरे दिन 4×100 मीटर रिले,कबड्डी,पिट्टू तथा भाला फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।अंडर-19 बालिका वर्ग की 4×100मीटर रिले प्रतियोगिता में झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र ने प्रथम,खानपुर ने द्वितीय तथा लक्सर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग की 4×100 मीटर रिले प्रतियोगिता में भगवानपुर प्रथम,मंगलौर द्वितीय तथा झबरेड़ा तृतीय स्थान पर रहा।अंडर-19 बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में मंगलौर ने प्रथम,खानपुर ने द्वितीय तथा भगवानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में लक्सर ने प्रथम,खानपुर ने द्वितीय तथा मंगलौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार अंडर-19 बालिका वर्ग पिट्टू प्रतियोगिता में लक्सर प्रथम,खानपुर द्वितीय तथा मंगलौर तृतीय स्थान पर रहा।अंडर-19 बालक वर्ग पिट्टू प्रतियोगिता में खानपुर ने प्रथम,लक्सर ने द्वितीय तथा झबरेड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।अंडर-19 बालिका वर्ग भाला फेंक प्रतियोगिता में खानपुर की जानवी ने प्रथम,मंगलौर की आस्था ने द्वितीय तथा भगवानपुर की परी सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं अंडर-19 बालक वर्ग भाला फेंक प्रतियोगिता में भगवानपुर के कार्तिक ने प्रथम,खानपुर के मोहित ने द्वितीय तथा मंगलौर के अपित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।आयोजन के दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय,जिला क्रीड़ाधिकारी,प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी,युवा कल्याण विभाग मुकेश कुमार भट्ट,क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी श्रीमती पूनम मिश्रा,समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी,युवा कल्याण विभाग के अधिकारी जितेन्द्र पुंडीर,खेल प्रशिक्षक सौरभ पटवाल,मुकेश शर्मा,खेल विभाग हरिद्वार के खेल प्रशिक्षक एवं अंजेश कुमार ,शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक सहित निर्णायक एवं अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *