हरिद्वार। समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। ललतारौ पुल स्थित सपा महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह महान देश भक्त और समाजवाद के प्रतीक थे।उनका जीवन,विचार और देश के लिए दिया गया बलिदान आज भी युवाओं को अन्याय के खिलाफ खड़े होने तथा समाज में समानता स्थापित करने की प्रेरणा देता है।उत्तराखंड के सहप्रभारी महंत शुभम गिरी ने भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके क्रांतिकारी विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने आजादी के आंदोलन के समय थे।रविंद्र चौधरी,दीक्षांत शर्मा,पंडित संजय गोद,बाबा भाई नरपाल चौधरी,अजय अग्रवाल,मंगल और रविंद्र ठाकुर समेत कई कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए शहीद भगत सिंह के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *