सहारनपुर। ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद शाखा सहारनपुर की ओर से मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता सुभाष चंद त्यागी ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री सतीश कुमार गर्ग ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह ने वित्त विधेयक संशोधन-2025 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अर्जुन सिंह त्यागी ने वेतन आयोग की रिपोर्ट में हो रही देरी को देखते हुए पेंशनरों को अंतरिम सहायता दिए जाने की मांग उठाई। वरिष्ठ नागरिक रविंद्र कुमार ने वरिष्ठ नागरिक आयोग के गठन की मांग की।
भंवर सिंह राणा ने पेंशन को आयकर से मुक्त करने तथा कोरोना काल के लंबित 18 माह के महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान किए जाने की मांग का पुरजोर समर्थन किया। वहीं, रेल यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को 50 प्रतिशत किराये में छूट देने की मांग भी उठाई गई।
सत्यपाल सिंह ने कहा कि पेंशन कर्मचारी की लंबी सेवा अवधि का लंबित वेतन है तथा इसे नॉन-कंट्रीब्यूटरी और अनफंडेड नहीं माना जाना चाहिए। इस दौरान सुशील शर्मा, पूरण सिंह सैनी, उदय सिंह, चाराजीत सिंह, अरविंद कुमार शमी, सलेक चंद, आरपी काम्बोज, यशपाल सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।
धरने के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। नगर मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पदाधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों का आभार जताते हुए धरना समाप्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *